
आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित “National Sports and Adventure Awards 2024” पुरस्कार वितरण समारोह में किन खिलाड़ियों को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरण समारोह में उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया।
समारोह का मुख्य आकर्षण मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रहा, जो खेल में सर्वोच्च उपलब्धि के लिए दिया जाता है। वर्ल्ड चेस चैंपियन डी. गुकेश, पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर, पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।
इसके अतिरिक्त, 32 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें पेरिस ओलंपिक में पदक विजेता अमन सहरावत, स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में असाधारण प्रदर्शन कर भारत का मान बढ़ाया है।
यह समारोह न केवल खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का सम्मान है, बल्कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का माध्यम भी है।
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2024
(मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024)
विजेता नाम | खेल |
डी. गुकेश | शतरंज |
हरमनप्रीत सिंह | हॉकी |
प्रवीण कुमार | पैरा एथलेटिक्स |
मनु भाकर | शूटिंग |
Arjuna Award 2024
(अर्जुन पुरस्कार 2024)
खिलाड़ी नाम | खेल |
ज्योति याराजी | एथलेटिक्स |
अन्नू रानी | एथलेटिक्स |
नीतू घंघस | बॉक्सिंग |
सावित्री बूरा | बॉक्सिंग |
वंतिका अग्रवाल | शतरंज |
स्वप्निल कुसाले | शूटिंग |
सरबजोत सिंह | शूटिंग |
अमन सेहरावत | कुश्ती |
Maulana Abul Kalam Azad Trophy 2024
(मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी 2024)
विश्वविद्यालय | स्थान |
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय | विजेता |
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी | प्रथम उपविजेता |
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय | द्वितीय उपविजेता |