
“Dr. V. Narayanan Biography in Hindi” आइए जानते हैं, कैसे सरकारी प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई करने वाले Dr. V. Narayanan भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष बने।
Dr. V. Narayanan : डॉ. वी. नारायणन ने 14 जनवरी 2025 को ISRO के 11वें अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव का पदभार संभाला। वे एक प्रख्यात एयरोस्पेस इंजीनियर और रॉकेट टेक्नोलॉजिस्ट हैं। उनकी अगुवाई में गगनयान और चंद्रयान-4 मिशन सहित भारत के पहले अंतरिक्ष स्टेशन के प्रक्षेपण जैसे कई महत्वपूर्ण अंतरिक्ष कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं।
डॉ. नारायणन का जन्म 14 मई 1964 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के मेलकट्टुविलई गांव में हुआ। उनके पिता सी. वन्निया पेरुमल नारियल व्यापारी थे और माता एस. थंगम्मल एक गृहिणी थीं। वे छह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और अक्सर नागरकोइल के वडासेरी बाजार में अपने पिता की दुकान पर मदद करते थे।
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 1969 से 1974 तक मेलकट्टुविलई के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पूरी की। इसके बाद, उन्होंने स्कूली पढ़ाई और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (डीएमई) दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर में दाखिला लिया और वहां से क्रायोजेनिक इंजीनियरिंग में एमटेक और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री प्रथम रैंक के साथ पूरी की।
डॉ. वी. नारायणन की कहानी साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और मेहनत से बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है। उनका जीवन उन सभी के लिए प्रेरणा है जो अपनी कड़ी मेहनत से ऊंचाईयां छूना चाहते हैं।
Dr. V. Narayanan Information
Points (बिंदु) | Information (जानकारी) |
Name (नाम) | Dr. V. Narayanan (डॉ. वी. नारायणन) |
Father Name (पिता का नाम) | C. Vanniya Perumal (सी. वन्निया पेरुमल) |
Mother Name (माता का नाम) | S. Thangammal (एस. थंगम्मल) |
Wife name (पत्नी) | _ |
Child (बच्चे का नाम) | _ |
Birth Date (जन्म दिनांक) | 14 May 1964 (age 60) |
Birth Place (जन्म स्थान) | Tamil Nadu (कन्याकुमारी जिले), मेलकट्टुविलई |
Religion (धर्म ) | Hindu (हिंदू) |
Profession (पेशा) | Scientist (एयरोस्पेस इंजीनियर रॉकेट टेक्नोलॉजिस्ट) |
Known For (प्रसिद्दी कारण) | 11th Chairman of ISRO |
Awards (अवार्ड) | Gold Medal(ASI), Silver Medal(IIT Kharagpur) |